फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायती पत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित मूल्य से अधिक लेने का आरोप
विज्ञापन

पडरौना। तमकुहीराज क्षेत्र के लतवाजीत गांव की महिलाओं ने मंगलवार को डीएसओ को पत्र देकर कोटेदार पर अधिक मूल्य लेने और राशन कार्ड में नाम जोड़ने में अनियमितता का आरोप लगाया। डीएसओ कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा कि गांव के कोटेदार राशन और तेल वितरण में निर्धारित मूल्य से अधिक लेते है। इसके अलावा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर भी रुपये की मांग करते है। इसका विरोध करने पर राशन नही देने की धमकी देते है। महिलाओं ने इसकी जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉक्टर सीमा गुप्ता, संध्या देवी, लीलावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें