फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई उपभोक्ता लो वोल्टेज और बिजली कटौती से भी जूझ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज से कई उपभोक्ताओं के टीवी, पंखे, फ्रीज जले
विज्ञापन

बारिश के बाद अनियंत्रित वोल्टेज से परेशान हैं उपभोक्ता
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। पिछले तीन दिनों से शहर में हाई और लो वोल्टेज के खेल के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाई वोल्टेज के चलते कई उपभोक्ताओं के बल्ब, टीवी, फ्रीज, पंखे, इंवर्टर आदि जल चुके हैं। इसके बावजूद हाई वोल्टेज सप्लाई नहीं रुक रही है। दूसरी ओर अन्य फेज में वोल्टेज कम आने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
छह दिन पहले तक शहर के जो उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें बारिश के बाद अब हाई वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार और मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद शहर में हाई वोल्टेज के कारण पिछले तीन दिनों से उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना नगर के छावनी मोहल्ले में बृहस्पतिवार से ही यह समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार को कई उपभोक्ताओं के बल्ब, पंखे, टेलीविजन सहित अन्य उपकरण जल गए थे। हाई वोल्टेज की समस्या शुक्रवार और शनिवार को भी बनी रही। छावनी निवासी इस्लाम के यहां तीन बल्ब फ्यूज हो गए। शेषनाथ शर्मा के दो बल्ब फ्यूज हुए। गुलाम मोहम्मद ने बताया कि उनके घर का स्टेबलाइजर जल जाने के कारण इनवर्टर का यूपीएस खराब हो गया। किराना व्यवसायी पिंटू चौधरी का फ्रीज जल गया। रफी अहमद किदवईनगर के किराना व्यवसायी मोनू का फ्रीज भी हाईवोल्टेज के कारण खराब हो गया है। मुकुल का इंवर्टर, अयूब के दो पंखे जलने की सूचना है। वहीं दूसरे फेज के उपभोक्ता लो वोल्टेज और रह रहकर हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। किराना व्यवसायी समशेर अली ने बताया कि वोल्टेज न होने के कारण कोल्डड्रिंक ठंडे नहीं हो पा रहे हैं।

बारिश के बाद बिजली का लोड कम हो जाने और अर्थिंग की वजह से हाई वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हुई है। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
संजय कुमार यादव, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, पडरौना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें