फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर धरना के बाद सड़क जाम कर रहे थे सभासद व समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
विज्ञापन

जल निकासी, सफाई समेत छह मांगों को लेकर धरना पर बैठे थे 15 सभासद
नहीं पहुंचे अफसर तो सभासदों ने कठकुइयां मोड़ पर किया सड़क जाम
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना।
शहर के कठकुइयां मोड़ पर धरना के बाद सड़क जाम कर रहे सभासदों व समर्थकों पर सोमवार दोपहर बाद कोतवाली पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के तेवर देख राहगीर भी भागने लगे। करीब 10 मिनट तक पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शन करने वाले सभासदों को कोतवाली ले जाया गया।
सोमवार की सुबह से शहर के 15 वार्डों के सभासद गांधी पार्क में धरना पर बैठे थे। जल निकासी, नियमित साफ-सफाई और सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई समेत छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे सभासद दोपहर बाद सड़क पर आ गए और कठकुइयां मोड़ पर जाम लगा दिया। सभासद किसी जिम्मेदार अफसर के ज्ञापन नहीं लेने आने से नाराज थे। सड़क जाम के चलते कसया और कठकुइयां रोड, सुभाष चौक तक वाहनों की कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभासदों को जाम खत्म करने को कहा, लेकिन सभासद ज्ञापन देने के लिए किसी जिम्मेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। थोड़ी देर बाद पुलिस अचानक लाठियां बरसाने लगी। इस कार्रवाई में कई सभासदों को चोटें आई हैं। गरूण नगर के सभासद का कपड़ा फट गया। कई राहगीरों को भी पुलिस के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। पुलिस कार्रवाई देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पटरी व्यवसाई ठेला लेकर इधर-उधर भागने लगे। प्रदर्शन कर रहे सभासदों समेत मोहल्ले के कई लोगों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई: कोतवाल
पडरौना कोतवाल विजय राज सिंह का कहना है कि सभासद नाला निर्माण के चल रहे कार्य को रोक रहे थे। डीएम के निर्देश के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। विरोध करने वाले लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे जाम के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है, बल्कि सड़क जाम कर माहौल बिगाड़ रहे लोगों को वहां से हटाया है। अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें