फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरवलिया में दो दिनों में दो मुसहर व्यक्तियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरवलिया में इलाज के अभाव में दो दिन में दो मुसहरों की मौत हो गई। मुसहर बस्ती में दो व्यक्तियों की मौत से मातम छाया हुआ है। मौके पर तहसीलदार ने पहुंचकर जानकारी ली और मृतक के परिवारीजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीमार बाबूलाल मुसहर (55) की इलाज के अभाव में बीते शनिवार की सुबह मौत हो गई थी। मृतक के घरवाले और मुसहर बस्ती के लोग अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार की सुबह राजकुमार पुत्र महेंद्र की मौत हो गई। उनकी पत्नी लक्ष्मीना ने बताया कि राजकुमार तीन माह से मियादी बुखार से पीड़ित थे। 48 डिस्मिल खेत बंधक रखकर इलाज में खर्च कर दिया, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई। रुपये के अभाव में समुचित इलाज न होने से मौत हो गई। लेखपाल देवचंद प्रसाद ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामप्यारे ने परिवारीजनों व गांव के लोगों से बात की और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें