पडरौना। एसपी केशव कुमार ने बृहस्पतिवार को लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात 70 दरोगा और 100 सिपाहियों का स्थानांतरण कर दिया। कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए एसपी ने ऐसा किया है। इसके पहले भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हो चुका है।
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने विरोध करने पर कुछ माह पूर्व एक युवक की हत्या कर दिया था। तत्कालीन एसपी संतोष मिश्रा की भूमिका संदिग्ध मिलते पर शासन ने हटा दिया था। एसटीएफ की जांच में हाईवे के थाने पर तैनात इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला, अमित शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों की पशु तस्करों के साथ संलिप्तता मिली थी। एडीजी के निर्देश के बाद पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया था। इसके बाद आए केशव कुमार पांच साल से एक ही थाने पर जमे सिपाहियों और दरोगा को हटाए। यह कार्रवाई भी बेहतर पुलिसिंग से जोड़कर देखी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इसमें कई सिपाही लंबे समय से थाने पर तैनात रहे और इनकी लोकल कनेक्टिविटी बढ़ गई थी। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए तबादला किया गया है।