कुशीनगर में कोरोना के 70 नए मरीज मिले, 118 हुए ठीक
पडरौना। कोरोना की जांच में मंगलवार को 70 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3754 हो गई है। इनमें 756 लोग अब भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। राहत की बात यह है कि स्वस्थ मिले 118 लोग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 1753 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1683 लोग निगेटिव और 70 पॉजिटिव मिले। इनमें दुदही क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से पांच, कसया से छह, पडरौना से एक, खड्डा से सात, सुकरौली से नौ, तमकुही से आठ, कुबेरस्थान से तीन, रामकोला से पांच, कप्तानगंज से सात, मोतीचक से चार, विशुनपुरा से चार, नेबुआ नौरंगिया से पांच और अन्य क्षेत्रों से पांच लोग शामिल हैं। अबतक कराई गई 66954 लोगों की जांच में 3754 संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 118 लोग स्वस्थ पाए गए। इस तरह अब तक 2972 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी की चपेट में आए 26 लोगों की मौत हुई है।
कैंप में 65 लोगों की हुई कोरोना जांच
तरयासुजान। क्षेत्र के मुकुंदपुर पीएचसी में मंगलवार को कैंप लगाकर कोरोना की जांच की गई। यहां कुल 65 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राय ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना संक्रमण से बचाव का बेहतर उपाय है। इसके बाद इसलिए हमें सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। इस दौरान डॉ. ओएन मिश्रा, डॉ. रामाशीष उपाध्याय, डॉ. अमित राय आदि मौजूद रहे।