अवैध बालू लदी दो ट्राली सीज
मथौली बाजार। खनन विभाग ने सोमवार की देर रात अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाया। खनन अधिकारी ने अवैध बालू लदी दो ट्राली सीज कर पुलिस को सौंप दिया।
खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मोतीचक और कप्तानगंज क्षेत्र के सुअरहां, रगड़गंज, फरदहां, मुड़िला हरपुर, अथरहा के निकट छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए छोटी गंडक के मुड़िला घाट पर बालू लदी एक ट्राली और मथौली के पास बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई। इन दोनों को सीज कर पुलिस को सौंप दिया गया है।