पडरौना। सीसीटीवी कैमरा व कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर चल रहे मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में मंगलवार को दूसरे दिन कुल 637 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के पहले दिन पंजीकृत 3005 परीक्षार्थियों में से 2368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड 2026 की परीक्षा में 3005 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार को प्रथम पाली में मुंशी सेकेंड्री व मौलवी सेकेंड्री अरबी और दूसरी पाली में आलीम सीनियर सेकेंड्री एवं अरबी का पेपर रहा। प्रथम पाली की परीक्षा में 2503 पंजीकृत थे। इसमें 596 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 1907 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 502 परीक्षार्थियों में से 41 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए, जबकि 461 परीक्षा में शामिल हुए। संवाद