फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेले में खोए बच्चों को पुलिस ने ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के पनियहवा नारायणी नदी घाट पर आयोजित मौनी अमावस्या मेले में खोए तीन बच्चों को हनुमानगंज पुलिस ने सकुशल ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चों को पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। रविवार को नारायणी नदी के पनियहवा घाट पर लगे मौनी अमावस्या स्नान पर्व मेला में आईं आठ वर्षीय निशू चौहान, पांच वर्षीय अमृता और चार वर्षीय अनुपमा परिजनों से बिछड़ कर भीड़ में खो गईं। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने हनुमानगंज पुलिस चौकी पर पुलिस से मदद मांगी। परिजनों की तरफ से सूचना मिलते ही सक्रिय हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग स्थान से तीनों बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें