फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर को हराकर पडरौना की टीम बनी चैंपियन

Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्राफी और बाइक देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को पडरौना की टीम ने जयपुर को 19 रनों से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पडरौना टीम के आलराउंडर खिलाड़ी मल्लू चौरसिया को दिया गया। बेस्ट कीपर चंदन गौड़, बेस्ट फील्डर दिग्विजय भी पुरस्कृत किए गए। विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पडरौना टीम के कप्तान किशन साहा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 25 ओवर के मैच में पडरौना की टीम नौ विकेट खोकर 191 बनाई। मल्लू चौरसिया ने 49, दिग्विजय यादव ने 47 व राहुल गुप्ता ने 27 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। जयपुर की ओर से गौरव पाठक ने चार, नीतिन ने दो, शुभ व कनक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जवाब में उतरी जयपुर टीम की शुरुआत शानदार रही लेकिन, सलामी बल्लेबाजों के आउट होते ही विकेट का पतझड़ शुरू हो गया। 24वें ओवर की गेंदबाजी में जयपुर की टीम 172 रन बनाकर आउट हो गई। प्रतीक ने 46, गौरव ने 23 व अचल यादव ने 17 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। पडरौना की ओर से मल्लू चौरसिया ने चार, सुजीत ने तीन, नीरज ने दो व दिग्विजय ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


पडरौना की टीम ने 19 रनों से फाइनल मैच को जीत ट्राफी को अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मल्लू को दिया गया। इससे पूर्व फाइनल मैच का शुभारंभ शिवेंद्र मिश्रा व अजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पुरस्कार वितरण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, विक्रम अग्रवाल, मन्नू सिंह चंदेल ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, सतीश साहा, अजय साहा, ऋषिकेश मिश्र, आजाद अली, सज्जाद अली, पाली चौरसिया, गोल्डी जायसवाल, अभय सिंह, प्रमोद चौरसिया, सुरेश रावत, सतीश रावत, लिंकन सिंह, गोविंद जायसवाल, पवन, विवेक, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें