जिले के होनहारों ने आईआईटी की परीक्षा में हासिल की सफलता
फोटो है।
जौरा बाजार।
फाजिलनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंत गांव के निवासी अवधेश कुमार सिंह के पुत्र आदर्श कुमार सिंह ने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑल इंडिया के सामान्य वर्ग में 1709वां स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर माता-पिता ने उसे मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। आदर्श के पिता यूपी पुलिस में हैं। आदर्श शुरू से मेघावी रहा है। उसने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा संस्कृति पब्लिक स्कूल गोरखपुर से प्रथम श्रेणी में उतीर्ण किया। आदर्श का कहना है कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उसकी इस सफलता पर ग्राम प्रधान देवानंद गिरी, विनय त्रिपाठी, राहुल सिंह, अरविंद कुमार राव, अनिल राव, डॉ. नंदकिशोर सिंह, सुनील राव, ब्रजेश पांडेय, झुनेंद्र सिंह, प्रदीप राय, मनोज सिंह, डॉ. प्रमोद सिंह आदि ने बधाई दी है।
00000
सत्यम ने आईआईटी में प्राप्त किया 1437वां रैंक
ल फोटो है।
कप्तानगंज। कस्बे के वार्ड नंबर 17 आजाद नगर के निवासी राजेश कुमार के पुत्र सत्यम प्रकाश ने आईआईटी एडवांस्ड में 1437वां रैंक प्राप्त किया है। उसकी इस सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उन लोगों ने सत्यम को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। आईआईटी में सफलता पाने वाले सत्यम् प्रकाश के पिता राजेश कुमार आजाद चौक पर कपड़े की दुकान खोले हैं। मां रीना देवी गृहणी हैं। तीन भाई-बहनो में सबसे बड़ा सत्यम प्रकाश की प्राथमिक शिक्षा कप्तानगंज के जेपी इंटर कॉलेज, 10वीं तक की शिक्षा मेट्रोपोलिटन गोरखपुर और 12वीं की शिक्षा एकेडमिक हाइट गोरखपुर से हुई है। सत्यम ने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सत्यम प्रकाश ने कहा कि इंजीनियरिंग बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।