फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में पर्यटन विभाग की भूमि पर जबरन निर्माण कराने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटक अधिकारी के हस्तक्षेप पर निर्माण कार्य बंद
विज्ञापन

रामाभार स्तूपसे दो सौ मीटर दूर पांच डिस्मिल भूमि पर कब्जा करने का था मामला
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर में पर्यटन विभाग की भूमि पर जबरन निर्माण कराए जाने का मामला रविवार की सुबह सामने आया। जानकारी होने पर पहुंचे सहायक पर्यटक अधिकारी ने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य बंद करा दिया और इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने चल रहे निर्माण को पर्यटन विभाग की भूमि में कराए जाने की पुष्टि करते हुए ध्वस्त कराया। कुशीनगर स्थित रामाभार स्तूप से दो सौ मीटर पहले सड़क के उत्तर तरफ पर्यटन विभाग की पांच डिस्मिल जमीन है। इसकी चाहरदीवारी भी की गई है। इसमें शनिवार की सुबह यहीं के रहने वाले एक व्यक्ति ने जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। किसी ने इसकी जानकारी सहायक पर्यटक अधिकारी कुशीनगर को दे दी। सूचना मिलते ही पर्यटक अधिकारी प्रान रंजन ने पहुंचकर निर्माण करा रहे व्यक्ति को काम रोकने की बात कही। इस पर कुछ समय तक पर्यटक अधिकारी और निर्माण करा रहे व्यक्ति से कहासुनी भी हुई, लेकिन बाद में इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल अंगध्वज ने उक्त भूमि के कागजातों के आधार पर निर्माण कार्य पर्यटन विभाग की भूमि में निकली। इस पर तत्काल काम बंद कराकर निर्माण को ध्वस्त कराया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस संबंध में सहायक पर्यटक अधिकारी प्रान रंजन का कहना है कि चल रहे निर्माण के काम को बंद कराकर हुए निर्माण को ढहा दिया गया है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें