फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डांटने पर घर से चला गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले जंगल अमवा गांव के 22 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर के बगल में स्थित खेत में मिला। खेत में पानी भरा था। युवक के सीने पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क भी जाम किया था।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव निवासी कृष्णमोहन गुप्त का 22 वर्षीय पुत्र संदीप बुधवार की शाम किसी को बिना कुछ बताए घर से चला गया था। घरवालों ने संदीप की हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को दिन के करीब ढाई बजे संदीप का शव उसके घर के बगल में स्थित खेत में मिला। उस खेत में पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर संदीप के पिता उसे डांट दिया था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद उसका शव मिला तो उसके सीने पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना था कि युवक नशा करता था और मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था। उधर, युवक के परिवारवालों सहित अन्य लोगों ने गांव के सामने पडरौना-खिरकिया मार्ग कुछ देर के लिए यातायात जाम कर प्रदर्शन किया। वे युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। इन लोगों ने कुछ देर बाद स्वत: ही जाम समाप्त कर दिया।
इस संबंध में पडरौना के कोतवाल विजयराज सिंह का कहना है कि किसी बात को लेकर युवक को उसके पिता ने डांट दिया था, जिससे वह घर छोड़कर चला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें