फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना चीनी मिल के कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। चीनी मिल कर्मियों ने बृहस्पतिवार को मिल गेट पर प्रदर्शन किया। मिल चालू कराने की मांग कर रहे इन लोगों ने 25 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी सूचना के लिए कर्मियों ने सांसद, गृह मंत्री व प्रधानमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

पडरौना चीनी मिल गेट पर मजदूर नेता रमाकांत पांडेय की अगुवाई में एकत्र हुए कर्मचारियों ने बैठक कर चीनी मिल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद मिल चलवाने के लिए आंदोलन करने पर सहमति बनी। बैठक के बाद मिल कर्मचारियों ने गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की जनसभा में नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सरकार बनने पर चीनी मिल चलवाने का वादा किया था। अब केंद्र व प्रदेश दोनों जगह ही भाजपा की सरकारें हैं तो मिल चालू होनी चाहिए। श्रमिकों ने कहा कि सरकार अब इस फैक्ट्री को चलाने या नीलाम करने के लिए तत्काल निर्णय ले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 25 सितंबर को कर्मचारी सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
इस दौरान अयूब अली, संजय शर्मा, सुभाष, छेदी लाल, मोहम्मद इस्माइल, उमेश श्रीवास्तव, रामवृक्ष, सुरेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, अशोक पांडेय, राजेंद्र शर्मा, दूधनाथ, श्याम बदन, विजय प्रकाश सिंह, मुहम्मद फारूख, कृपा शंकर मिश्र, हरिश्चंद्र, रामस्नेही, मोहन सिंह, राजेश, शंभू तिवारी, प्रेम यादव, नगीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें