फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पिंजरापोल गौशाला के साधारण सभा की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। शहर के श्रीपिंजरापोल गौशाला के साधारण सभा की बैठक सोमवार को गौशाला परिसर में हुई। इसमें अगले दो वर्ष के लिए शंकर लाल बगाड़िया को अध्यक्ष और प्रदीप चहाड़िया को मंत्री चुना गया। दोनों पदाधिकारियों को लगातार तीसरी बार चुने जाने पर सभी सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत में मंत्री प्रदीप चहाड़िया ने पिछले दो वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा। इस पर चर्चा के बाद चुनाव अधिकारी सुरेंद्र मिश्र की देखरेख में सर्वसम्मति से अध्यक्ष व मंत्री को अगले दो साल के कार्यकाल के लिए पुन: चुन लिया गया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि गौशाला की देखरेख से संबंधित अपनी जिम्मेदारी का वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश लोहिया तथा संचालन संजय मारोदिया ने किया।
इस दौरान शंकर गोयल, देवीलाल अग्रवाल, गौरी शंकर, विनोद गौतम, प्रदीप लोहिया, जगदंबा अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सतीश जिंदल, अजय सराफ, प्रदीप अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप गोयल, श्याम बंका, अंकित सराफ, राजेश अग्रवाल, गोपाल टिबड़ेवाल, गोपाल शर्मा, संजय बंका, संजय टिबड़ेवाल, जगदंबा रुंगटा, पवन बंका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें