सेवरही ब्लांक में नियुक्ति प्रमाण-पत्र के साथ चयनित आंगनबाड़ी सहायिका व अन्य।स्रेत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें चयनित 60 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके बाद गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार किया गया। तमकुहीराज विधायक डाॅ. असीम कुमार ने कहा कि यह क्षण बहनों के संतुष्टि, आत्मविश्वास, गर्व एवं नए दायित्वों को निभाने का उत्साह एक सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रेरक तस्वीर प्रस्तुत कर रहा था। यह केवल एक नियुक्ति नहीं, बल्कि सम्मान आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की ओर बढ़ता महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है। इसके बाद उन्हाेंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनंजय तिवारी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, धीरज त्रिपाठी, रमेश ब्याहुत, सीडीपीओ सीमा सिंह, सभासद सोनिया वर्मा, मुकेश गोंड, सुनील राय आदि मौजूद रहे।न