फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसौना बुजुर्ग गांव में पोल लगाने को लेकर दोबारा मारपीट, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसौना बुजुर्ग गांव में पोल लगाने को लेकर दोबारा मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन

कसया। थानाक्षेत्र के परसौना बुजुर्ग गांव में पुराने विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान संजय पांडेय और पूर्व प्रधान रामप्रीत सिंह के बीच चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। दो दिन पूर्व गांव में बिजली का पोल लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई थी। रविवार की दोपहर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई। ग्राम प्रधान पक्ष से अंबरीश पांडेय व बिट्टू पांडेय एवं दूसरे पक्ष से रामनाथ पांडेय, बबलू पांडेय, बबलू सिंह व चंद्रसेन सिंह घायल हो गए। एसओ राम आशीष सिंह यादव ने बताया कि विवाद में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस के साथ भी एक पक्ष के लोगों ने दुर्व्यवहार किया। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें