फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार की भोर में आई तेज बारिश के दौरान धर्मपुर बुजुर्ग गांव के पास 33 हजार की मेन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार की दोपहर में टूटे तारों को जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई गई। इसके चलते मुख्यालय फीडर से जुड़े गांवों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
जिला मुख्यालय रविंद्रनगर तथा पडरौना नगर के विद्युत उपकेंद्र को कसया के 132 केवी सब स्टेशन से 33 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई होती है। बारिश के दौरान अक्सर ही 33 हजार की लाइन में फाल्ट के चलते पडरौना नगर व जिला मुख्यालय रविंद्रनगर के विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप ृो जाती है। सोमवार की भोर में भी तेज बारिश व हवा के चलते सप्लाई बाधित हो गई। सुबह बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों ने लाइन की निगरानी की तो धर्मपुर बुजुर्ग गांव के पास पेड़ टूटकर गिरने की जानकारी हुई। टूटे तारों को जोड़ा गया तब पता लगा कि सोहनरिया के पास इंसुलेटर खराब हो गया है। इसे बदलकर दोपहर 12 बजे से आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रविंद्रनगर उपकेंद्र के जेई दीपक कुमार ने बताया कि टूटे तार को ठीक करने व इंसुलेटर बदलने के बाद आपूर्ति शुरू हो गई। करीब छह घंटे तक सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें