फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 586 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

Sat, 27 Sep 2025 09:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 1252 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया। इसमें से साक्षात्कार कर 586 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार देश और प्रदेश के प्रत्येक युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीर है। इसके अलावा रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करते हुए युवाओं को ऋण देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इन अवसरों को युवाओं को लाभ लेना चाहिए। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब तक युवाओं को काम नहीं मिलेगा, तब तक देश और प्रदेश का विकास संभव नही है। इसलिए सरकार इस तरह के आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर दिला रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में युवा रोजगार के लिए कंपनियों के पास जाना पड़ता था। अब कंपनियां आपके जिले में आकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसके बाद उन्होंने रोजगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 1252 रोजगार के लिए आवेदन किए थे। मेला में आईं 22 कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने साक्षात्कार के तहत 586 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, एडीएसटीओ अरविंद कुमार यादव, शाहनवाज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें