फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी में 55 बेटियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते सांसद विजय दूबे। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मुक्केबाजी में 55 बेटियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। नगर के एक मैरिज लान में शनिवार को प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह और जिला महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 55 महिला मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दूबे, हाटा विधायक पवन केडिया और नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन वर्मा की मौजूदगी में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से मिशन शक्ति भी शुरू किया गया है। इसके तहत महिलाओं को सम्मानित करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। अतिथियों ने हाटा नगर की रहने वाली महिला मुक्केबाज प्रिया कुशवाहा की मां को सम्मानित किया। कार्यक्रम को विधायक पवन केडिया और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद हुई मुक्केबाजी में अपने-अपने भार वर्ग में शिखा गुप्ता, ज्योति कुशवाहा, सपना गुप्ता, संजना चौहान, तन्नू गौड़, कृति गुप्ता, सोनी शर्मा, आसिफा खान को पहला स्थान मिला। शिवानी यादव, नम्रता तिवारी, अनुराधा सिंह, प्रतिभाकुशवाहा, शीतल कुशवाहा, रिया वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उदयभान कुशवाहा, शाही फैजान खान, निखिल उपाध्याय, कमालुद्दीन खान, जयप्रकाश जायसवाल, अम्बरीश पटेल, रफीउल्लाह खान, अमरनाथ यादव, वेद त्रिपाठी, रीतेश नाथानी और आरके बॉक्सिंग क्लब के कोच और आयोजक राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें