‘वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन मिले’
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन देने समेत 11 सूत्री मांग पत्र डीआईओएस को सौंपकर धरना समाप्त किया
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान सबसे अधिक परेशान प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक हुए हैं। कई स्कूलों के शिक्षकों का वेतन मार्च से नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने सरकार से वित्तविहिन शिक्षकों की सहायता राशि जारी करने की मांग की। महामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए छलावा है। यह एक निवेश योजना है। उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। धर्मेंद्र त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद वर्मा, मारकंडेय पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, जयनाथ प्रसाद, यशवंत भारतीय आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपकर अनशन समाप्त किया गया। इस दौरान ज्ञानशंकर पांडेय, रामसुमिरन मौर्य, शम्भू राव, धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मी मिश्र, अरिवंद कुमार, अनिल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, उमाकांत मिश्र, विनोद राय आदि मौजूद रहे।