गर्भवति महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई जरुरी दवाएं
विज्ञापन
सुकरौली। सीएचसी परिसर में बृहस्पतिवार को मातृत्व दिवस मनाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कर जरुरी दवाएं और सलाह दी गई।
डॉक्टर शिक्षा वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसलिए ऐसी अवस्था में खाने-पीने और समय से दवा लेने में कोतहाई नही बरतनी चाहिए। इसके बाद उच्च रक्तचाप, वजन, शारीरिक जांच, मधुमेह एवं यूरिन आदि की जांच कर जरुरी दवाएं दी गईं।