उत्कृष्ट कार्य के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर हुए सम्मानित
खड्डा। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल सप्ताह समारोह 2018-19 में कप्तानगंज के आरपीएफ प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। इससे आरपीएफ के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
बीते तीन मई को आयोजित 64वें रेल सप्ताह समारोह में कप्तानगंज के आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह को वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार बीते 14 जनवरी को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में खड्डा-सिसवा स्टेशन के बीच टिकट मांगने के विवाद को लेकर दो युवकों ने टीटीई अंजनी कुमार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों को पकड़ जेल भेजने व रेल ई-टिकट के दलालों के विरुद्ध कार्रवाई में अहम रोल निभाया था।