सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
खड्डा। सीएमओ ने खड्डा क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों को अविलंब पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।
शनिवार को सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने नियमित टीकाकरण योजना के क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए खड्डा क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सोहरौना उपकेंद्र पर सीएमओ ने एएनएम सरोज गुप्ता से टीकाकरण की जानकारी ली। उपकेंद्र सिसवा गोपाल पर एएनएम रिंकी रानी से भी टीकाकरण व आरसीएच रजिस्टर आदि की जानकारी ली। सीएमओ ने उपकेंद्र गैनहीं जंगल व उपकेंद्र भैंसहा का भी निरीक्षण किया। यहां एएनएम गायत्री देवी व श्वेता राय मौजूद मिलीं। सीएमओ ने आरसीएच रजिस्टर को पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बच्चों का बीसीजी मुहिम के तहत टीकाकरण जरूर किया जाए। टीकाकरण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशंकर नायक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।