फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रमों की हुई घोषणा

Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
student union election
विज्ञापन
तमकुहीरोड। किसान पीजी कॉलेज सेवरही की प्रबंध समिति ने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यहां शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। जबकि 19 सितंबर को मतदान और इसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार ही यहां चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज सेवरही के प्रबंध समिति ने चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि शुक्रवार को दिन के 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी और उसी दिन 12 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

शनिवार को दिन के 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, एक बजे से नामांकन पत्रों की वापसी और दो बजे से आपत्ति दाखिल किए जाएंगे। रविवार को 10 बजे से चुनाव में प्रतिभाग करने वाले वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 19 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान और दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। कॉलेज के प्रबंधक अनूप कुमार राय ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत कराने का निर्णय लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी निरस्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें