छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन पांच नामांकन, 19 पर्चे बिके
फोटो के साथ
उपाध्यक्ष के तीन, महामंत्री का एक व पुस्तकालय मंत्री के एक उम्मीदवार ने किया नामांकन
पूरे दिन कॉलेज में रही चहल-पहल
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज में शनिवार को नामांकन के पहले दिन काफी गहमागहमी रही। समर्थकों के नारेबाजी के बीच नामांकन के पहले दिन तीन पदों के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष के तीन, महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री के लिए एक-एक नामांकन हुआ। छात्रसंघ चुनाव में कुल 17 पदों के लिए अब तक 19 पर्चे खरीदे गए हैं। इसमें कला संकाय से एक ही पर्चे की खरीदारी की गई है।
सुबह दस बजे कॉलेज परिसर संभावित उम्मीदवारों व समर्थकों से पट गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपाध्यक्ष पद के लिए रामलखन यादव, चंद्रशेखर सिंह सन्नी, एजाज अहमद व महामंत्री के लिए आलम अंसारी तथा पुस्तकालय मंत्री के लिए रज्जब यादव ने चुनाव कार्यालय पहुंचे और चुनाव अधिकारी डॉ.अशोक कुमार सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पहले नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर कर संपर्क कर समर्थन मांगा। चुनाव अधिकारी के हवाले से सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशुतोष सिंह ने बताया कि पहले दिन 19 पर्चों की बिक्री की गई है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री के लिए तीन, पुस्तकालय मंत्री के पांच व एक कला संकाय के लिए पर्चा की खरीदारी की गई है। प्राचार्य डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी व मुख्य नियंता डॉ.भुवाली सिंह नियंता मंडल के साथ कॉलेज परिसर में भ्रमण कर निगरानी कर रहे थे। निर्वाचन कार्यालय में मनीष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, प्रदीप मोदनवाल, अखिलेश सिंह आवश्यक कार्यों को निपटाने में लगे रहे। इस दौरान डॉ.जेपी जायसवाल, जावेद अहमद, डॉ. अश्विनी गुप्ता, मनोज साहा, विजयशंकर लाल श्रीवास्तव, संजय सिंह, शमसेर मल्ल, अभिषेक मिश्र, शिव यादव आदि मौजूद रहे।