बीईओ ने सात शिक्षकों का वेतन रोका
जौराबाजार। विकास खंड फाजिलनगर में नियम विरुद्ध तरीके से मनचाही जगह पर संबद्ध सात शिक्षकों को बीईओ ने वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसकी वजह से शिक्षकों में खलबली मच गई है।
बीईओ अजय तिवारी ने बताया कि पहले ऐसे अध्यापकों को चेतावनी दी गई थी जो मूल विद्यालय से हटकर अपनी संबद्धता मनचाहे विद्यालय पर करा लिए थे कि वे मूल विद्यालय लौटें। उसके बाद उन्हें लिखित सूचना दी गई। बावजूद इसके, शिक्षकों ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। परिणाम स्वरूप शिक्षक राधा विनोद पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकुलहर कला, शमीम आरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहसू, अरुणिमा गुप्ता प्राथमिक विद्यालय ओझवलिया, कुमारी मधुलिका, प्राथमिक विद्यालय गागीटीकर, अनिता पांडेय प्राथमिक विद्यालय बदुरांव, प्रेमलता भारती प्राथमिक विद्यालय खदही टोलाव, राणाप्रताप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय लवकुश पूरब पट्टी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।