फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बे के आजाद चौक पर रहने वाले किन्नरों ने पास में रहने वाले एक परिवार पर फर्जी तरीके से उनकी जमीन बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील परिसर में हंगामा किया। इस दौरान बैनामा के एक गवाह को किन्नरों ने पकड़ लिया और कप्तानगंज थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को आजाद चौक के अलावा कई अन्य जगहों के किन्नर इकट्ठा होकर तहसील परिसर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इनका आरोप था कि उनकी पुश्तैनी जमीन को पास ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने कुछ दिन पहले फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया। इसका विरोध करने पर वे लोग झगड़ा कर रहे हैं। किन्नरों ने चेतावनी दी कि जमीन वापस नहीं मिली तो वे लोग व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। इन लोगों ने एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। किन्नरों ने इस मामले के गवाह को पकड़कर कप्तानगंज पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। एसओ आरके यादव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सोनिया, बेबी, बरखा नायक, काजल, कोमल, रोशनी, गुजरा नायक, पूजा नायक, सब्बो रानी, वंदना, रूपा, चंदा, शांति, बबली समेत कई किन्नर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें