रामकोला थाने में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर थाने को सील कराते प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ।
- फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस और स्वस्थ्यकर्मी समेत 51 नए कोरोना संक्रमित मिले
पडरौना। एक पुलिसकर्मी और स्वस्थ्यकर्मी सहित 51 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनसे जुड़े स्थलों को सील कर दिया गया है। रामकोला थाने के एक एसआई भी संक्रमित पाए गए हैं। थाने को 24 घंटे के लिए सील किया गया है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम तक 547 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 496 निगेटिव और 51 पॉजिटिव निकले। एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 420 हो गई है। इन्होंने बताया कि अब तक 19771 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है, जिसमें 979 पॉजिटिव पाए गए हैं। 549 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। 210 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं। बुधवार की शाम को 49 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है।