फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट से किशोर की मौत, दो गंभीर, एक ही बाइक पर सवार थे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट से किशोर की मौत, दो गंभीर, एक ही बाइक पर सवार थे
विज्ञापन

जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही फार्म के सामने एक बाइक सवार अनाज लदे टैक्टर-ट्रेलर की चपेट में आ गए। बाइक पर सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे पडरौना-पनियहवा मार्ग स्थित ढोरही फार्म के सामने सरकारी अनाज लदे दो टैक्टर-ट्रेलर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस बाइक पर सवार धीरछपरा गांव निवासी दिलशाद (30), पुष्पा (34) व राहुल (14) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए फोन लगाया लेकिन नेटवर्क संबंधी दिक्कत के चलते सूचना नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे एसओ अनुज कुमार सिंह व एसआई सभाजीत सिंह ने घायलों को सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई। दिलशाद व पुष्पा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण सड़क पर लगी राहगीरों की भीड़ को पुलिस ने हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें