फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वियतनाम के 50 श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वियतनाम के 50 श्रद्धालुओं सहित श्रीलंका और थाईलैंड के पर्यटकों ने की पूजा-अर्चना, विश्व शांति की कामना
विज्ञापन

कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में शुक्रवार को देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही रही। महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे वियतनाम के 50 श्रद्धालुओं के दल ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

श्रीलंका और थाईलैंड समेत अन्य देशों से आए पर्यटकों ने भी मंदिर में दर्शन किए और कुछ समय ध्यान में बिताया। पर्यटकों ने मंदिर परिसर के शांत वातावरण में ध्यान लगाकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। उन्होंने तथागत बुद्ध के मैत्री, करुणा और दया के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना और ध्यान का क्रम चलता रहा। भंते अशोक कुमार ने पर्यटकों को तथागत बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और कुशीनगर से जुड़े ऐतिहासिक बौद्ध स्थलों की जानकारी दी। महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पर्यटकों ने माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पहुंचकर भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें