फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान, बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रबी सत्र 2026-27 में किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं की आठ प्रजातियों के बीज उपलब्ध करा दिए हैं। इसके साथ ही सरसों और मसूर के मिनीकिट बीज भी किसानों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। गेहूं की डीबीडब्ल्यू-187 प्रजाति का 670 क्विंटल, डीबीडब्ल्यू-154 का 154 क्विंटल, डीबीडब्ल्यू-303 का 1,098 क्विंटल, एसडी-3406 का 543 क्विंटल, डीबीडब्ल्यू-371 का 2,992 क्विंटल, डीबीडब्ल्यू-222 का 267 क्विंटल और पीबीडब्ल्यू-771 का 197 क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध है। इसके अलावा डीबीडब्ल्यू-303 प्रजाति का 512 क्विंटल आधारीय बीज और डीबीडब्ल्यू-154 का 154 क्विंटल आधारीय बीज भी कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध है। किसान विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कर जरूरत के अनुसार 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज ले सकते हैं। बीज की बुकिंग विभाग की पोर्टल पर शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें