फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला में 50 लाख का बीमा

Mon, 27 Mar 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही डाकघर में रविवार को डाक जीवन बीमा मेला का आयोजन किया गया। इसमें सुखमय जीवन के लिए बीमा को जरूरी बताते हुए डाकघर की ओर से संचालित विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बीमा प्रीमियम से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। इस दिन ग्राहकों से 50 लाख रुपये का बीमा कराया गया और बीमा प्रीमियम के रूप में 19083 रुपये जमा कराए गए। 
विज्ञापन


पडरौना के सहायक डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ प्रजापति ने संपूर्ण जीवन बीमा सुरक्षा, परिवर्तनी, संपूर्ण जीवन बीमा सुविधा, मियादी बीमा योजना संतोष, प्रत्याशित मियादी जीवन बीमा सुमंगल, युगल सुरक्षा जीवन बीमा योजना और चिल्ड्रेन पालिसी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में श्रम व संघर्ष के साथ सुखमय जीवन एवं बेहतर भविष्य के लिए सभी लोगों को बीमा कराना चाहिए। सेवरही डाकघर के सहायक उप डाकपाल प्रेम कुमार यादव ने प्रीमियम, आयकर में छूट, ऋण सुविधा, मृत्यु दावा भुगतान, एवं सरेंडर भुगतान के बारे में जानकारी दी।  इस दौरान डाक सर्वेक्षक योगेंद्र कुशवाहा, उप डाकपाल सुरेश राम, महातम प्रसाद, अशोक राय, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी, श्रीकांत सिंह, शारदा यादव, रामइकबाल पांडेय, रामनिवास मिश्र, विवेकानंद वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, हरिकांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें