फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोंडा भेजी गईं 50 बसें यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोंडा में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के लिए बस्ती डिपो की 50 बसें भेजे जाने से स्थानीय बस सेवा प्रभावित हो गई। बृहस्पतिवार शाम से ही बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली, लखनऊ और कानपुर समेत प्रमुख मार्गों पर बसों के इंतजार में यात्री घंटों डिपो में बैठे रहे। बसें नहीं मिलने पर कई लोगों को निजी बसों और टैक्सी से अधिक किराया देकर सफर करना पड़ा।
डिपो में पहले से ही बसों की सीमित उपलब्धता थी। कुछ बसें खराब होने के कारण संचालन प्रभावित था। ऐसे में एक साथ 50 बसें गोंडा भेजे जाने से स्थानीय मार्गों पर वाहनों की कमी हो गई। इसका असर यात्रियों की आवाजाही के साथ डिपो की दैनिक आय पर भी पड़ा।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में उपलब्ध बसों से संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, शुक्रवार को भी 50 बसों की अनुपलब्धता के कारण यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें