फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिख पोतकर गांव से निकालने के मामले में पांच आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिख पोतकर गांव से निकालने के मामले में पांच आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल की शादी कराने और बाद में गांव की इज्जत खराब करने का आरोप लगाते हुए कालिख पोतकर गांव से बाहर निकालने के मामले में पुलिस ने लड़की के पिता समेत पांच आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केस दर्ज होने व आरोपियों की गिरफ्तारी से इस मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र के युवक की रिश्तेदारी है। यहां आने-जाने के दौरान युवक का गांव की युवती से प्रेम संबंध हो गया। 11 जून को प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों ने शादी की बात कही तो गांव वालों ने मंदिर में शादी भी करा दी। लेकिन इसके बाद इसे गांव की बेइज्जती करार देते हुए दोनों के मुंह पर कालिख पोतकर गांव से बाहर निकाल दिया। शनिवार को इससे जुड़े तीन वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चा में आया तो सालिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने लड़की के पिता ओमप्रकाश व गांव के मेजर, फौजदार, मुकेश व रामाशीष तथा अन्य ग्रामीणों के खिलाफ महामारी एक्ट व जबरन गरिमा धूमिल करने से संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार की रात पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ आरके यादव का कहना है कि लड़की के पिता ओमप्रकाश व ग्रामीण मेजर, फौजदार, मुकेश व रामाशीष को जेल भेज दिया गया है। घटना से जुड़े अन्य लोगों के विषय में भी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें