फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने प्रदर्शन किया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
खड्डा तहसील में प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भाकियू ने प्रदर्शन किया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना/कप्तानगंज/खड्डा। फसलों के नुकसान का मुआवजा देने, डीजल-पेट्रोल मूल्य घटाने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
तहसील अध्यक्ष लोरिक यादव के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कहा कि कोविड-19 की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से किसानों की कमर टूट गई है। संगठन ने किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा देने, डीजल-पेट्रोल मूल्य घटाने समेत पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान ध्रुव नारायण यादव, भृगराशन कुशवाहा, लक्ष्मी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू के कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष अशोक मल्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें डीजल-पेट्रोल पर टैक्स कम करने, विद्युत दर में कटौती की मांग की गई। इस दौरान रुदल प्रसाद, सुभाष पाठक, शंभू यादव, वशिष्ठ सिंह, गुलाब कुशवाहा, देवेंद्र यादव, भोला शर्मा, राम दुलारे यादव, चंपा देवी लालजी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील अध्यक्ष सोबरन सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि से जनता कराह रही है। इसके बाद फल, फूल, सब्जी व पोल्ट्री उत्पादकों की भलाई के लिए डेढ़ लाख करोड़ का पैकेज देने, मंडियों में हो रहे भ्रष्टाचार रोकने, वंचित किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने आदि से संबंधित सीएम और पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान मौलवी अंसारी, रविंद्र शर्मा, रामु बैठा, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें