फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो कारोबारियों से 4.50 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ कस्बे में टायर दुकानदार से 1.50 लाख और चौराखास थाना क्षेत्र के अरुसवा गांव के पास गिट्टी सप्लायर से सोमवार को तीन लाख रुपये असलहा दिखाकर लूट लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर गिट्टी सप्लायर और इसके साथी की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। वहीं सलेमगढ़ कस्बे में दुकानदार के शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदारों ने लुटेरों के स्कार्पियों पर ईंट पत्थर चलाकर घेरने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश असलहा लहराते हुए बिहार की ओर भाग निकले। करीब आधे घंटे के अंतराल पर हुई लूट की वारदात से तमकुहीराज सर्किल में सनसनी फैल गई। घायल गिट्टी सप्लायर और उसके साथी का इलाज फाजिलनगर सीएचसी पर कराया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ जयंत कुमार यादव और एसओजी टीम पहुंची। सीसी टीवी फुटेज की मदद से लुटेरों का पता लगाने में जुट गई। तरयासुजान के सलेमगढ़ कस्बा निवासी अखिलेश द्विवेदी की एनएच 28 सलेमगढ़ के दक्षिणी लेन पर हिमांशु टायर ट्यूब की होल सेल की दुकान है। शाम करीब छह बजे बिहार की ओर से स्काॅर्पियों से करीब पांच बदमाश आए। स्कार्पियों से उतर कर चार बदमाश दुकान में दाखिल हुए और टायर ट्यूब का मूल्य के बारे में जानकारी लेने के साथ दुकान में टायर देखने लगे। इस दौरान एक बदमाश अचानक अखिलेश के पीठ में असलहा सटा दिया और दूसरा बदमाश काउंटर पर बैठे उनके बेटे के कनपटी पर असलहा सटाकर काउंटर से 1.50 लाख रुपये लूट ले गए।
दूसरी घटना चौराखास थाना क्षेत्र में हुई गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के कटेया कस्बा निवासी अमन चौबे दुकानों पर गिट्टी की सप्लाई मंगाकर देते हैं। सोमवार की शाम को अमन चौबे (19) अपने साथी विपिन चौबे (18) के साथ बाइक से फाजिलनगर आए, तीन लाख रुपये दुकानदारों से क्लेक्शन करने के बाद दोनों बाइक से वापस कटेया के लिए निकले। अरुसवा गांव के पास तीन बदमाश ओवरटेक कर बाइक को रोक दिए और रुपये से भरा बैग असलहा दिखाकर लेने का प्रयास किए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों युवकों की पिटाई की। रुपये से भरा बैग लेकर बाढ़ू चौराहा होते हुए बिहार की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें