प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान।
मथौली। क्षेत्र के खैरेटवा चौराहे पर शनिवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें बिहार, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, रामकोला, पडरौना, देवरिया, बस्ती के 45 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
कुश्ती का शुभारंभ हाटा के पूर्व विधायक पवन केडिया ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। इसके बाद आपने-सामने हुए पहलवान अमन यादव ने प्रद्युम्न को, मंजेश ने मोहित को, जितेंद्र ने गुड्डू को चित किया।
इस तरह महिला वर्ग में पहलवान अयोध्या की कविता यादव ने गोरखपुर की प्रिया यादव गोरखपुर को पटखनी दी। अंत में आयोजक विजय कुमार साहनी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कुश्ती का संचालन राकेश पांडेय ने किया।
इस दौरान पिन्टू सिंह, रेफरी बुल्ला पहलवान, यागवेंद्र यादव, पप्पू गौड, हीरालाल प्रजापति, राम परसन सिंह, सोनू सिंह, अनिल यादव, अनिल भारती, राजेश कुमार, अकमल, मेहदी हसन आदि मौजूद रहे है।