फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 ग्राम प्रधानों के लिए आईं 432 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
60 ग्राम प्रधानों के लिए आईं 432 आपत्तियां
विज्ञापन

पडरौना। हाईकोर्ट के निर्देश पर पंचायत चुनाव के लिए जारी हुए नए आरक्षण पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। शाम पांच बजे तक ग्राम प्रधान पद के लिए जहां 432 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, वहीं जिला पंचायत के लिए भी 60 आपत्तियां दर्ज हुई हैं।
शासन ने पहले तीन मार्च को आरक्षण सूची जारी करते हुए उन पर आपत्तियों का निस्तारण भी कर दिया था। परंतु हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगाने व बाद में नए सिरे से सूची जारी करने का निर्देश आया। इसके बाद आनन-फानन में नई सूची बनाई गई। इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए करीब 67 फीसदी व ग्राम पंचायतों में भी 50 फीसदी से अधिक बदलाव करते हुए नई सूची जारी की गई। इसके बाद सोमवार को इस पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिला तो बड़ी संख्या में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। पहले ही दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 60, ग्राम प्रधान पद के लिए 432 व ब्लाक प्रमुख पद के लिए छह लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। अभी मंगलवार को भी आपत्ति ली जानी है। इसके बाद इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची 26 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी को ओबीसी करने की मांग
पडरौना। शहर से सटे सिधुआं मिश्रौली गांव के प्रधान पद का आरक्षण बदलने के लिए कुछ लोग सोमवार को डीपीआरओ से मिले। इन लोगों ने एससी श्रेणी का आरक्षण बदलते हुए इसे ओबीसी करने की मांग की। डीपीआरओ को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2005 में प्रधान पद एससी था। इसके बाद 2010 में ओबीसी और 2015 में सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहा है। इस गांव में पिछड़ी जातियों आबादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें