विधानसभा चुनाव के छठवें चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन कुल 43 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह सात से 14 फरवरी तक पर्चा दाखिला करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 100 हो गई है।
नामांकन के आखिरी दिन रामकोला विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार विजय कुमार, सीताराम ने बहुजन मुक्ति पार्टी, मदन लाल ने रिपब्लिकन पार्टी, चंद्रिका ने रालोद, छेदी ने भारतीय सर्वजन पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में धर्मेंद्र, राममूरत पासवान, मृत्युंजय सहित आठ लोगों ने पर्चा दाखित किया। कुशीनगर विधानसभा सीट से सतवंत यादव ने पीस पार्टी, मनीष कुमार गुप्ता ने जन अधिकार पार्टी तथा निर्दलीय अंबरीष कुमार, राधिका देवी, सुधाकर पांडेय समेत चार व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फाजिलनगर विधानसभा सीट से मोहन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सेराज अहमद ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, कौसर अफरीदी ने राष्ट्रीय जनाधार पार्टी और सहारुन निशा ने जय हिंद जय भारत पार्टी से पर्चा भरा।
पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कन्हैया ने राष्ट्रीय लोक दल, राजेंद्र यादव ने पीस पार्टी और निर्दलीय मसूद परवेज, अरविंद, राजू, अजय कुमार पांडेय व संजय कुमार दीक्षित ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तमकुहीराज विधानसभा सीट से विनोद कुमार ने बहुजन मुक्ति पार्टी, रंजन राय ने भारतीय सर्वोदय पार्टी, स्वामीनाथ ने राष्ट्रीय लोक दल, विष्णु प्रभाकर मिश्रा ने निर्दल, मुनीर अहमद ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा केशव ने पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी से पर्चा भरा।
हाटा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल के अनिल, राष्ट्रीय जनाधार पार्टी से जमशेद आलम, अपना दल युनाइटेड से आरती, लोकदल से रमेश यादव, शिवसेना से बृजमोहन शर्मा एवं निषाद पार्टी से अजय राव ने नामांकन किया। खड्डा विधानसभा सीट से अजय गोविंद राव शिवसेना, निसार अहमद एआईएमआईएम, रामधनी जन अधिकार पार्टी और निर्दलीय राजकुमार तुलस्यान, शारदा तुलस्यान, हसीना, छोटेलाल, विजई ने पर्चा दाखिला किया।