फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भिक्षावृत्ति छोड़ स्कूल जाने लगे 43 बच्चे, अब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने बच्चों और अभिभावकों से किया संवाद
विज्ञापन

-आधार कार्ड बनवाने और स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के दिए निर्देश
कुशीनगर। चौराहों और बाजारों में भीख मांगकर गुजारा करने वाले 43 बच्चों की जिंदगी अब बदलने लगी है। भिक्षावृत्ति छोड़कर ये बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। दीपावली पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अर्पणा चौहान ने शनिवार को बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद कर उनकी शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने और परिवारों के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की स्माइल योजना के तहत भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों और महिलाओं से बातचीत के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उम्मीद संस्थान के सहयोग से अब तक 43 बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ा गया है। बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं और बेहतर वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


अर्पणा चौहान ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ने और शिक्षित होकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।

अभिभावकों ने बताया कि भिक्षावृत्ति छोड़ने के बाद वे मजदूरी कर रहे हैं, लेकिन सीमित आमदनी के कारण परिवार का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। संवाद के दौरान यह बात भी सामने आई कि अधिकांश परिवारों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस पर समिति अध्यक्ष ने उम्मीद संस्थान को आवश्यक दस्तावेज तैयार कराकर आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कराने और इसकी जानकारी जिलाधिकारी को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने को कहा, ताकि उन्हें नियमित आय का साधन मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा जारी रखने के साथ ही उनके परिवारों को रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ना जरूरी है, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें