हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या आठ पगरा नगर में विद्युत निगम की ओर से बृहस्पतिवार को बिजली बकाया वसूली के लिए मेगा अभियान चलाया गया। इसमें निगम के कर्मचारियों ने 98 बिजली कनेक्शनों की जांच कर बिजली का बिल नहीं देने पर 42 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिया।
एसडीओ पीके जायसवाल ने बताया कि पगरा में मेगा अभियान के तहत 98 विद्युत कनेक्सनों की जांच की गई। इसमें 17 बकायादारों से एक लाख बीस हजार रुपये जमा कराया गया। जबकि बकाया जमा नहीं करने वाले 42 बकायादारों का कनेक्शन काट दिया गया। इन लोगों के जिम्मे 17 लाख रुपये से अधिक बिजली बिल का बकाया है। एसडीओ ने बताया कि आगे भी अभियान चलता रहेगा।