गन्ना क्रय केंद्र बंद करने से पहले देनी होगी सूचना
पडरौना। डीएम ने शनिवार की देर शाम चीनी मिल अधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक की। इस बैठक में उन्होंने चीनी मिलों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी गन्ना क्रय केंद्र बिना क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना लिए तथा सूचना दिए बंद नहीं किया जाएगा। चीनी मिलें पूरी क्षमता से पेराई करें तथा इंडेंट जारी करें। शीघ्र गन्ना मूल्य का भुगतान भी करें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान डीसीओ वेदप्रकाश सिंह, सेवरही चीनी मिल के जीएम शरद कुमार सिंह, डीजीएम रामकोला दिनेश राय, डिप्टी जीएम केन कप्तानगंज रामआशीष सिंह, खड्डा चीनी मिल के एचओडी केन शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और संजय कुमार मौजूद थे।