गुरवलिया बाजार। विकास खंड तमकुही के गेंदा सिंह उच्चतर लघु माध्यमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के परिसर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का आगाज हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने जहां मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से विभिन्न विधा की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर तहसील स्तरीय स्पर्धा में जगह बनाई। ऑलओेवर प्रतियोगिता में बसड़ीला पांडेय चैंपियन रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल में बसडीला पांडेय व तेजवलिया की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्रीपत खांड की छात्राओं ने देश मेरा रंगीला गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बसडीला पांडेय की सुनीता, बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बसडीला पांडेय के नीरज, 200 मीटर दौड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर बालिका वर्ग में अनीता, बालक वर्ग में यशवंत मिश्र, 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद कैफ, जूनियर के 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसडीला पांडेय की अनीता, बालक वर्ग में विशाल विजयी रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूमावि बसडीला पांडेय की अनीता, बालक वर्ग में पूमावि करमैनी के यशवंत कुमार मिश्र, खो-खो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग बसडीला पांडेय, बालक वर्ग बसडीला पांडेय, कबड्डी प्राथमिक वर्ग बालिका वर्ग में बसडीला पांडेय, बालक वर्ग बसडीला पांडेयपूर्व माध्यमिक स्तर खोखो बालिका वर्ग में बसडीला पांडेय, बालक वर्ग में बसडीला पांडेय, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग बसडीला पांडेय, बालिका वर्ग बसडीला पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खो-खो व कबड्डी में भी बसडीला पांडेय के छात्रों ने बाजी मारी। बसडीला पांडेय ओवरऑल चैंपियन रहा। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि बच्चों को खेलकूद में हार-जीत की बजाय अपना प्रदर्शन बेहतर करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा खेल की भावना से खेलना चाहिए। बीईओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। रैली को विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी, अतिविशिष्ट अतिथि हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन आदि ने संबोधित किया।
बीइओ ने अतिथियों का स्वागत किया व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंभू यादव ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान बैरिस्टर प्रसाद व संचालन राजू सिंह व देवेन्द्र ओझा ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में नवनीत तिवारी, मानवेन्द्रनाथ तिवारी, रामेश्वर यादव, रमेश पाल, अजीमुल्लाह अंसारी थे। इस दौरान मिनहाज अहमद सिद्दीकी, रामजी लाल कुशवाहा, संतोष प्रसाद, नारायण प्रसाद, संतोष राय, प्रधानाचार्य रामदरश सिंह कुशवाहा, अंजनी सिंह पटेल, अजय सिंह, नीरज शाही, अशोक गुप्त, प्रदीप शाही, राजेंद्र प्रसाद, रणजीत मिश्र, नंदकिशोर प्रसाद, रामरक्षा प्रसाद, विद्यार्थी गुप्त, जितेन्द्र यादव, पूर्णिमा राय, जहांआरा खातुन, उमा राय, अनिता भारती, निशा श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, विनय कुशवाहा, जितेन्द्र शर्मा, मुन्द्रिका प्रसाद, विनय सिंह, कृष्णशंकर चौधरी, कृष्णशंकर प्रसाद, सहदेव प्रसाद, मधुमालती, श्रीप्रकाश गुप्त जितेन्द्र प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव और विवेक मिश्र आदि शिक्षक मौजूद थे।