फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठे अधिवक्ता

Thu, 04 Oct 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। राजस्व न्यायालय तमकुहीराज में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता सत्यप्रकाश के घर का छत रोकने के मामले में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अधिवक्ता एसडीएम पर सत्ता पक्ष के दबाव में नियम विरुद्ध तरीके से छत का कार्य पुलिस से रुकवाने का आरोप लगाया। बाद में नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर उनके खिलाफ नारेबाजी कर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। जिससे लगभग एक घंटे तक तहसील मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को बार संघ तमकुही के अधिवक्ता एसडीएम प्रमोद कुमार से उनके कार्यालय में मिले। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से अधिवक्ता सत्यप्रकाश के मकान का छत नहीं रोकने का आग्रह किया। इस प्रकरण को लेकर एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच तीखीं नोंकझोक हुई। नाराज अधिवक्ता एसडीएम को सत्ता पक्ष के दबाव में न्याय का गला घोंटने वाला अधिकारी होने का आरोप मढ़ने लगे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करते हुए कार्यालय के सामने धरने पर बैठ कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसे लेकर तहसील मुख्यालय पर लगभग एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस दौरान बार संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार राय, अधिवक्ता एचएन सिंह, अरविंद पाठक, पुष्कर लाल, सत्येंद्र चतुर्वेदी, अजय राय, अमरनाथ सिंह, संतोष गुप्ता, जमील अहमद, विनय लाल, मुकेश गौतम और दीपक राय आदि मौजूद रहे।

गांववालों ने आवास-शौचालय के लिए ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
पडरौना। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कठकुइयां और जंगल नाहर छपरा गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। इन लोगों ने योजनाओं का लाभ गांव के पात्र व्यक्तियों को दिलाने की मांग की। ये लोग जनाधिकार जनक्रांति मोर्चा के सदस्यों के साथ पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। जंगल नाहरछपरा गांव की लक्ष्मी देवी, तारामती, गीता, रीता, फूलमती देवी, राजकुमारी, केदली देवी, जगीया देवी और कठकुइयां के राम प्रताप, सिकंदर, जितेंद्र, संतोष, मीना, लालती, सुभावती, प्रमिला सहित कई महिलाएं और पुरुष पडरौना ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए। इन लोगों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जरुरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्घा, विधवा व विकलांग पेंशन और राशनकार्ड से लाभांवित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अनेंक पात्र व्यक्ति इनसे वंचित रह गए हैं। बीडीओ को संबोधित अपने ज्ञापन में इन लोगों ने जांच कराकर अपात्रों का नाम काटने और पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने की मांग की। इनकी अगुवाई जनाधिकार जनक्रांति मोर्चा के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह कर रहे थे। प्रदर्शन में जंगल नाहर छपरा की रेनू, रमावती, संध्या, तेतरी देवी, गिरजा देवी और कठकुइयां की लीला, उमा, विमला देवी, पानमती, बसंती देवी, सोनी, इंद्रावती, शनिचरी, इंदू, गुड्डी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें