कुशीनगर। आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज दुदही में शुक्रवार को नारी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित छात्राओं को सतर्क रहने एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को वस्त्र व कंबल वितरित किया गया।
गोष्ठी में सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी ने कहा महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से टोल फ्री नंबर 1090 संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा डॉयल 100 व 181 से भी पुलिस की मदद ली जा सकती है। सीओ ने छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से न जुड़ें अन्यथा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके पांडेय, अभिमन्यु प्रसाद, प्रधानाचार्य डॉक्टर गिरिजेश कुमार पांडेय, पीएनबी के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश सिंह, विद्या सिंह, आरती गुप्ता, भरत गुप्ता, राम निवास जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, सतीश डालमिया, ओमप्रकाश प्रसाद, अरुणेंद्र राय, अविनाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।