फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार और सीओ ने पहुंचकर समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव में विसर्जन के लिए मूर्ति गांव में घुमाने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने सामने हो गए। एक वर्ग मूर्ति गांव में घुमाने के लिए अड़ा था तो दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और एसओ आदि ने लोगों को समझाकर शांत किया। प्रशासन ने दोनों पक्षों में लिखित समझौता कराया।
विज्ञापन

कुरहवा गांव में सोमवार को मूर्ति घुमाने को लेकर दो हुए तनाव के बाद पहुंचे अफसरों के समक्ष जो लिखित समझौता हुआ, उसमें एक पक्ष ने लिखित तौर पर दिया कि रविवार को गांव में ताजिया घुमाया गया, इसलिए उन लोगों ने मूर्ति घुमाने का निर्णय लिया था। बाद में अफसरों दोनों वर्गों के लोगों को निर्देशित किया कि ताजिए चौक से सीधे कर्बला जाएंगे, उन्हें गांव में घुमाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, ताकि कोई विवाद न हो। इसी तरह दूसरे वर्ग को मूर्ति विसर्जन के लिए पंडाल से सीधे विसर्जन स्थल पर ले जाना है। उन्हें भी मूर्ति गांव में घुमाने नहीं दिया जाएगा। यदि इस समझौते की कोई अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ला, तहसीलदार कसया एसपी विश्वकर्मा, एसओ कसया गजेंद्र राय, कानूनगो चंद्रभान यादव, खजांची प्रसाद गुप्ता, रामनिवास सिंह, अरविंद मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें