कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव शामपुर हतवा में सोमवार की शाम को बाड़ी पुल पर विसर्जन के लिए आ रही दुर्गा प्रतिमा में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कसया पुलिस ने आनन-फानन में प्रतिमा का विसर्जन कराकर मामले को तूल पकड़ने से रोका। हालांकि मामले को लेकर काफी चर्चा है। लेकिन प्रतिमा में आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन करा दिया गया और आग लगने की वजह प्रतिमा के निकट जल रहे कपूर से होने की बात कही जा रही है।