फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरयासुजान पुलिस को मिली कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने एक कंटेनर में लदी 445 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। अवैध रूप से इस शराब को बिहार भेजा जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को भी पकड़ा है। तरयासुजान थाने पहुंचे एसपी ने शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है। बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद के अनुसार शुक्रवार की रात तरयासुजान पुलिस को खबर मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा लदी अंग्रेजी शराब बिहार भेजी जा रही है। एसओ सत्येंद्र कुंवर पुलिस टीम के साथ तमकुही-सिसवा नाहर मार्ग स्थित भगवानपुर गांव के सामने खड़े एक कंटेनर के पास पहुंचे। कंटेनर के चालक व दो अन्य लोगों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और गाड़ी की तलाशी शुरू हुई। कंटेनर में बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब लदी थी। पुलिस गाड़ी व शराब के साथ तीनों लोगों को थाने ले गई। एसओ सत्येंद्र कुंवर के अनुसार कंटेनर में कुल 445 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी। पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह शराब बिहार प्रांत के डीडी नाम के व्यक्ति के पास जा रही थी। शनिवार को तरयासुजान थाने पहुंचे एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। मामले की छानबीन की जा रही है। शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें