फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी नदी में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के दमकल घाट पुल के पास बुधवार को बांसी नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में सेवरही थाना क्षेत्र के दमकलघाट पुल के पास कुछ महिलाएं बांसी नदी के किनारे घास काटने गई थीं। इस दौरान नदी में किसी व्यक्ति का शव बहता देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर सेवरही के एसओ श्रीप्रकाश यादव, एसआई आरएल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। करीब 35-40 वर्ष के इस व्यक्ति का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें